Jharkhand politics jlkm

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (JLKM) मोर्चा का विस्तार: कृष्णा चीक बड़ाईक बने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष

Jharkhand politics jlkm

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा

रांची/लोहरदगा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने आदिवासी समाज के युवा और ऊर्जावान नेता कृष्णा चीक बड़ाईक को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन को मजबूती देने का संकल्प

अपनी नियुक्ति के बाद कृष्णा चीक बड़ाईक ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के हर गांव, पंचायत और प्रखंड तक पहुँचाने की होगी। उन्होंने आगे कहा, *”हमारा लक्ष्य युवाओं, किसानों, मजदूरों और मूलवासियों की समस्याओं को मुखरता से उठाना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छोड़ी सुरक्षा, प्रशासनिक आदेश से नाराज होकर लौटाया सरकारी अमला

नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी समय में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए झारखंड के हितों के लिए संघर्ष को धार देंगे।

Also Read :

रांची में रैपिडो बाइक राइडर्स की हड़ताल, बेहतर किराया और कमीशन में कटौती की मांग

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छोड़ी सुरक्षा, प्रशासनिक आदेश से नाराज होकर लौटाया सरकारी अमला

जमशेदपुर बंद पर भाजपा का दावा: जनता ने हेमंत सरकार के अहंकार को तोड़ा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची से जल्द भर सकेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की रिपोर्ट केंद्र को भेजी गई

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now