Workshop on cybersecurity for MLAs held in Ranchi; Mahua Maji calls for stricter laws.

विधायकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, महुआ माजी ने कड़े कानून की उठाई मांग

Workshop on cybersecurity for MLAs held in Ranchi; Mahua Maji calls for stricter laws.
Workshop on cybersecurity for MLAs held in Ranchi; Mahua Maji calls for stricter laws.

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा परिसर में शुक्रवार को “साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा : वर्तमान परिदृश्य एवं चुनौतियां” विषय पर विधायकों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में बाल कल्याण संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार को और अधिक कड़े कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में साइबर अपराधियों को मामूली सजा मिलने के कारण वे जेल से बाहर आने के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं को वैकल्पिक अवसर उपलब्ध कराकर भी साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी और डिजिटल अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बदलते हालात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को इस दिशा में ठोस नीति बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को उनके अपराध के अनुरूप कड़ी सजा मिलनी चाहिए तथा साइबर अपराध से जुड़े मौजूदा कानूनों को और अधिक सख्त एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

कार्यशाला का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ आम लोगों को भी इस संबंध में जागरूक कर सकें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now