Major success for Pakur police: two theft cases solved within a week; four interstate thieves arrested.

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में दो चोरी कांड का खुलासा; चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Share
Link copied
Major success for Pakur police: two theft cases solved within a week; four interstate thieves arrested.
Major success for Pakur police: two theft cases solved within a week; four interstate thieves arrested.

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा में बंद पड़े दो घरों में हुई चोरी की वारदात का पाकुड़ पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, कांसा के बर्तन, नकदी, पुराने नोट-सिक्के, चोरी में प्रयुक्त औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 28/29 जून 2026 की रात सिंधीपाड़ा स्थित दो बंद घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप, कांसा के बर्तन, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 159/2026 और 160/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (IPS) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर एक सप्ताह के भीतर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 7.06 ग्राम गला हुआ सोना, 97.620 ग्राम गली हुई चांदी, यामाहा R15 मोटरसाइकिल, डेल कंपनी का लैपटॉप, कांसा के बर्तन, पुराने नोट एवं सिक्के और घटना में इस्तेमाल दो गमछे, बेडशीट, पेचकस, सब्बल और सलाई रेंच समेत अन्य औजार बरामद किए गए।

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में जायदुल शेख उर्फ लठ्ठो शेख, शरीफ शेख उर्फ मिठु शेख, इशा शेख उर्फ मोहम्मद इशा शेख और रोयस मिर्जा शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की कई घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।