पुरुलिया रोड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, नाबालिग के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद

रांची: राजधानी रांची के पुरुलिया रोड इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:05 बजे पुरुलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच मारपीट और विवाद की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर एक विधि विरुद्ध बालक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर सभी सामान जब्त कर लिया और बालक को निरुद्ध कर लिया।
इस मामले में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 117/2026, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















