Two teenagers drowned while bathing in the Asangi check dam; one body has been recovered, and the search for the other is ongoing.

आसंगी चेक डैम में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Share
Link copied
Two teenagers drowned while bathing in the Asangi check dam; one body has been recovered, and the search for the other is ongoing.
Two teenagers drowned while bathing in the Asangi check dam; one body has been recovered, and the search for the other is ongoing.

नीरज तिवारी

सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें
कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा: तीन राज्यों के श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना,कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल
इसे भी पढ़ें

कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा: तीन राज्यों के श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना,कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल

नीरज तिवारी /जमशेदपुर चाकुलिया: झारखंड के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जयनगर स्थित ऐतिहासिक कन्हाईश्वर पहाड़ पर शनिवार को पारंपरिक पूजा का आयोजन भव्य…

लोहरदगा में जल्द सुधरेगी संचार व्यवस्था: नए समाहरणालय में लगेगा मोबाइल टावर, दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष जोर
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में जल्द सुधरेगी संचार व्यवस्था: नए समाहरणालय में लगेगा मोबाइल टावर, दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष जोर

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा लोहरदगा, : जिले में संचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने और इंटरनेट कनेक्टिविटी को आमजन तक निर्बाध रूप…

धुर्वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, किशोर की किया गया निरुद्ध
इसे भी पढ़ें

धुर्वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, किशोर की किया गया निरुद्ध

रांची: धुर्वा थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे लापता किशोर की पहचान उत्सव कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर के कल्पनापुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन आसंगी चेक डैम पहुंच गए। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजन बार-बार यही सवाल करते रहे कि दोनों बच्चे आखिर आसंगी चेक डैम तक कैसे पहुंच गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। गोताखोर डैम के गहरे हिस्सों में लगातार तलाश कर रहे हैं।

आरआईटी थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता लापता किशोर की तलाश और रेस्क्यू अभियान को पूरा करना है। अभियान समाप्त होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।