कृषि संबंधी केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ वामदलों नें प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : कृषि संबंधी केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ और दिल्ली में विभिन्न राज्यों के किसानों के संघर्ष के समर्थन में वामदलों के संयुक्त अभियान के तहत आज अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह, माकपा के जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, भाकपा माले के जिला सचिव भुवनेश्वर लोहरा व एसयूसीआई के मिंटू पासवान कर रहे थे। मार्च में शामिल वाम कार्यकर्ता ‘कृषि संबंधी काले कानून को वापस लो’, ‘कारपोरेट खेती नहीं चलेगा’, संविधान विरोधी हरकत नहीं चलेगा’ इत्यादि नारे लगा रहे थे।

पुतला दहन के बाद वामपंथी नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कारपोरेट घरानों के इशारे पर केंद्र सरकार किसानों के हक को कुचलने में जुटी है। उन्होंने कहा कि संविधान को दरकिनार कर केंद्र सरकार राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में दखलंदाजी करते हुए कृषि कानून को लाया है। यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक है। साथ ही इससे किसानों के वजूद के लिए खतरा उतपन्न होगा।

इस मौके पर भाकपा के उमेश नज़ीर, मेहुल मृगेंद्र, श्यामल चक्रवर्ती मनोज ठाकुर, साहेब सिकन्दर, अनूप मेहता एटक नेता अशोकयादव राजद के राजेश यादव अलोका कुजूर , माकपा के प्रकाश विप्लव, प्रफुल्ल लिंडा, बीना लिंडा , भाकपा माले के भुबनेश्वर केवट अ एसयूसीआई के मिंटू पासवान स्वरुप कुमार श्यामल मांझी राजू कुमारसहित कई लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow