गोड्डा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद

गोड्डा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एसडीपीओ गोड्डा के नेतृत्व में ग्राम पनदाहा में छापामारी अभियान चलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 100 लीटर अवैध महुआ शराब, 6 पैकेट टैबलेट तथा 10 किलोग्राम रानो (बखर) बरामद किया। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ को भी जब्त कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
















