Major crackdown on illicit liquor in Godda; large quantities of materials, including 100 liters of Mahua liquor, seized.

गोड्डा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Share
Link copied
Major crackdown on illicit liquor in Godda; large quantities of materials, including 100 liters of Mahua liquor, seized.
Major crackdown on illicit liquor in Godda; large quantities of materials, including 100 liters of Mahua liquor, seized.

गोड्डा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एसडीपीओ गोड्डा के नेतृत्व में ग्राम पनदाहा में छापामारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 100 लीटर अवैध महुआ शराब, 6 पैकेट टैबलेट तथा 10 किलोग्राम रानो (बखर) बरामद किया। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ को भी जब्त कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।