'Zero Coal Leakage' plan to be implemented in Dhanbad.

कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान

Share
Link copied

'Zero Coal Leakage' plan to be implemented in Dhanbad.

नई दिल्ली/धनबाद: धनबाद की कोयला खदानों से होकर अवैध कोयले की तस्करी करने वाले गिरोहों के दिन अब लदने वाले हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कोयलांचल में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध का ऐलान कर दिया है। रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में शाह ने सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन को हर हाल में जड़ से खत्म किया जाए।

“जीरो कोल लीकेज” से टूटेगी माफियाओं की कमर

गृह मंत्री ने धनबाद के लिए ‘जीरो कोल लीकेज योजना’ को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि खदानों से लेकर उपभोक्ता तक कोयले के एक-एक कण की निगरानी की जाएगी। कोयला मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत अब खदानों के मुहानों पर तकनीकी पहरा होगा, जिससे कोयला चोरी की संभावना शून्य हो जाएगी।

अब CISF के पास होंगे पुलिस जैसे अधिकार

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब CISF और कोल इंडिया के अधिकारियों को ‘खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957’ (MMDR Act) के तहत प्रदत्त शक्तियों का पूरा इस्तेमाल करना होगा। अब इन अधिकारियों को यह अधिकार प्राप्त है कि वे:

संदिग्ध ठिकानों पर सीधे छापेमारी कर सकें।

अवैध रूप से निकाले गए कोयले के साथ-साथ उपयोग किए जा रहे वाहनों और भारी मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सकें।

दोषियों के खिलाफ सीधे न्यायालय में शिकायत दर्ज करवा सकें।

कोयला परिवहन में अब ‘डिजिटल नकेल’

अवैध कोयले की ढुलाई को रोकने के लिए गृह मंत्री ने जीएसटी अधिकारियों को भी इस विशेष अभियान में शामिल करने का निर्देश दिया है। अब कोयला ले जा रहे हर ट्रक और वाहन के ‘ई-वे बिल’ की गहन जांच होगी। यदि कोयले का स्रोत वैध नहीं पाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।

तकनीक का होगा ‘हाइ-टेक’ इस्तेमाल

गृह मंत्री ने धनबाद के संवेदनशील कोयला क्षेत्रों को आधुनिक सुरक्षा घेरे में लेने का निर्देश दिया है। इसके तहत:

क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT): किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए विशेष टीमें तैनात होंगी।

निगरानी की ‘तीसरी आंख’: इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से अब हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों के माध्यम से 24/7 निगरानी रखी जाएगी। कोयला माफिया अब सीसीटीवी की जद से बच नहीं पाएंगे।

अमित शाह के मीटिंग का यह प्लान अगर सक्सेसफुल रहा तो धनबाद के लिए यह एक बहुत बड़ा नीतिगत बदलाव है। लंबे समय से कोयलांचल में अवैध खनन एक गंभीर समस्या रही है, जिससे न केवल सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से भी स्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं। गृह मंत्री के इस आदेश के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्थानीय प्रशासन और कोल कंपनियां इस ‘जीरो कोल लीकेज’ मिशन को धरातल पर कितनी सख्ती से उतारती हैं।

Also Read :पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

इसे भी पढ़ें
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चढ़ावा मामले की जांच से लेकर इस्तीफों तक कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
इसे भी पढ़ें

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चढ़ावा मामले की जांच से लेकर इस्तीफों तक कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दोपहर 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में आयोजित होगी। इस बैठक…

रांची में वकीलों का महामंथन: संविधान ही आम जनमानस की सुरक्षा का सबसे विश्वसनीय दस्तावेज
इसे भी पढ़ें

रांची में वकीलों का महामंथन: संविधान ही आम जनमानस की सुरक्षा का सबसे विश्वसनीय दस्तावेज

नवीन कुमार रांची: 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स' (IAL) झारखंड चैप्टर और हॉफमैन लॉ एसोसिएट्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रांची स्थित…

RJD ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, कैलाश यादव बोले- लालू प्रसाद सिर्फ नेता नहीं, एक विचारधारा हैं
इसे भी पढ़ें

RJD ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, कैलाश यादव बोले- लालू प्रसाद सिर्फ नेता नहीं, एक विचारधारा हैं

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शनिवार को रांची में अपना 30वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।