Lawyers' Grand Deliberation in Ranchi

रांची में वकीलों का महामंथन: संविधान ही आम जनमानस की सुरक्षा का सबसे विश्वसनीय दस्तावेज

Share
Link copied

Lawyers' Grand Deliberation in Ranchi

नवीन कुमार

रांची: ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स’ (IAL) झारखंड चैप्टर और हॉफमैन लॉ एसोसिएट्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रांची स्थित XISS सभागार में ‘भारतीय संविधान की प्रस्तावना और नागरिक’ विषय पर एक राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राज्य भर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और कानूनविदों ने हिस्सा लिया।

संविधान: सुरक्षा का आधार

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के एडवोकेट जनरल रोहितेश्य राय ने कहा कि संविधान न केवल कानून की एक किताब है, बल्कि यह आम आदमी के अधिकारों का सबसे मजबूत रक्षक है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में निहित हमारे अधिकार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने देश की स्वतंत्रता के समय थे।

Also Read : झारखंड औद्योगिक नीति 2026: दिल्ली में निवेशकों का जमावड़ा, कई बड़े MoUs की उम्मीद

झारखंड हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.एन. पाठक ने संविधान की तुलना सीमा पर तैनात जवानों से करते हुए कहा, “आज के एआई और साइबर सुरक्षा के दौर में भी हमारा संविधान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। संविधान की प्रस्तावना कभी पुरानी नहीं हो सकती, यह केवल एक गलत परिकल्पना है।”

रांची डिक्लेरेशन 2026′ और अधिवक्ताओं की सुरक्षा

कार्यक्रम के दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य और IAL के सचिव एडवोकेट एके रसीदी ने ‘रांची डिक्लेरेशन 2026’ की घोषणा करते हुए अधिवक्ताओं के लिए ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को अविलंब लागू करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली की सुरक्षा के लिए वकीलों का निडर होना आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने जूनियर वकीलों के लिए आर्थिक सुरक्षा और सीनियर वकीलों के लिए पेंशन व्यवस्था की भी वकालत की।

न्याय तक पहुंच और सामाजिक दायित्व

सेवानिवृत्त न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा ने कहा कि संविधान समाज के हर वर्ग के लिए सुरक्षा की गारंटी है और इसे किसी भी प्रकार की चुनौती देना न्यायसंगत नहीं है।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य सरकार वकीलों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है और स्वास्थ्य बीमा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।

रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्राही ने वकालत पेशे को समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का माध्यम बताते हुए कहा कि हमें न्याय, समता और बंधुत्व के दीप को निरंतर जलाए रखने की आवश्यकता है।

राज्य भर से जुडे़ अधिवक्ता

इस सेमिनार में हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, मेदनीनगर, रामगढ़ और गिरिडीह सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नए निर्वाचित सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नागरिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और अधिवक्ताओं की कार्यदशाओं में सुधार पर एक सार्थक विमर्श करना था, जिसने न्यायपालिका और आम जनमानस के बीच सेतु का कार्य किया।

Also Read :

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार को घेरा
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार को घेरा

जमशेदपुर के आदित्यपुर डीडी बार (D.D.BAR) हत्याकांड: भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया, राज्य सरकार…

रांची जमीन घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, बड़गाईं और कांके अंचल के इन 5 इलाकों में रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक
इसे भी पढ़ें

रांची जमीन घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, बड़गाईं और कांके अंचल के इन 5 इलाकों में रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक

  रांची: झारखंड में जमीन घोटाले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा और कसता जा रहा है।…

खनिज के बाद अब उद्योगों से चमकेगा झारखंड, हेमंत सरकार ने जारी किया नई औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति 2026 का ड्राफ्ट
इसे भी पढ़ें

खनिज के बाद अब उद्योगों से चमकेगा झारखंड, हेमंत सरकार ने जारी किया नई औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति 2026 का ड्राफ्ट

The Draft Jharkhand Textile, Apparel & Footwear Policy, 2026 is now open for public consultation. We invite all stakeholders to share their…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।