Tribal community mobilizes over delimitation in Jharkhand.

झारखंड में परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज लामबंद, मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के राजू से मिला

Share
Link copied

Tribal community mobilizes over delimitation in Jharkhand.

रांची: झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा और विधानसभा परिसीमन की आहट के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर आदिवासी समाज ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एआईसीसी (AICC) झारखंड प्रभारी के. राजू से मुलाकात कर राज्य की अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीटों की सुरक्षा को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं।

“आरक्षण से समझौता बर्दाश्त नहीं”

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के दौरान झारखंड में एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किसी भी लोकसभा या विधानसभा सीट की संख्या में कमी नहीं की जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है कि यदि भविष्य में सीटों की कुल संख्या में इजाफा होता है, तो ST और SC वर्गों के लिए आरक्षित सीटों का कोटा भी उसी अनुपात में बढ़ाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें
कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान
इसे भी पढ़ें

कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान

नई दिल्ली/धनबाद: धनबाद की कोयला खदानों से होकर अवैध कोयले की तस्करी करने वाले गिरोहों के दिन अब लदने वाले हैं। केंद्रीय…

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
इसे भी पढ़ें

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

रामगढ़: भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रीवर साइड केंद्रीय विद्यालय के पास सोमवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य…

बोकारो: परंपरा की बेड़ियाँ तोड़ बेटी ने दिया मां की अर्थी को कंधा, नम आँखों से दी अंतिम विदाई
इसे भी पढ़ें

बोकारो: परंपरा की बेड़ियाँ तोड़ बेटी ने दिया मां की अर्थी को कंधा, नम आँखों से दी अंतिम विदाई

बोकारो/ढोरी: अक्सर समाज में अंतिम संस्कार की रस्मों को पुरुषों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन बोकारो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर से…

रांची में 320 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 72,500 रुपये नकद और दो बाइक जब्त
इसे भी पढ़ें

रांची में 320 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 72,500 रुपये नकद और दो बाइक जब्त

रांची: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम गांजा के…

बैठक के दौरान अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक शशि पन्ना ने कहा कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने के लिए महज आश्वासन काफी नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि संविधान के अनुच्छेद 330(2) और 332(3) में संशोधन किया जाना चाहिए ताकि आदिवासी आरक्षित सीटों को भविष्य के लिए सुरक्षित किया जा सके। इस कानूनी पक्ष को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाषिश रशीक सोरेन और डॉ. रामचन्द्र उरांव के नेतृत्व में एक विशेष विधिक प्रारूप तैयार किया जा रहा है।

बंधु तिर्की ने बताया कि आदिवासी समाज इस मुद्दे को राष्ट्रीय पटल पर ले जाना चाहता है। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलकर अपनी बात रखने का समय मांगा है। इसके अलावा, 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में राहुल गांधी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

केवल परिसीमन ही नहीं, बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने ‘सरना धर्म कोड’ का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि सरना धर्म कोड को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत लगाए।

एआईसीसी प्रभारी के. राजू ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से समन्वय स्थापित करेंगे और राहुल गांधी के साथ प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।