Bistupur Murder Case: Himanshu Singh cremated at Parvati Ghat; ₹2 lakh reward announced for main accused Vishwanath Mandal, alias Bodra.

जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

Bistupur Murder Case: Himanshu Singh cremated at Parvati Ghat; ₹2 lakh reward announced for main accused Vishwanath Mandal, alias Bodra.
Bistupur Murder Case: Himanshu Singh File

जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस हत्याकांड में नामजद मुख्य अभियुक्त और डीडी बार के मालिक सह बीजेपी नेता नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर बर्मामाइंस में चापड़ के बल पर लूट का प्रयास, स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को दबोचा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीरज सिंह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। रविवार को जमशेदपुर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस (मोबाइल सर्विलांस) की मदद से उनकी सटीक लोकेशन ट्रेस की। नीरज सिंह अपने पुत्र के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे खाटू श्याम के पास पहुँचे, स्थानीय पुलिस की मदद से जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।

झारखंड में परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज लामबंद, मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के राजू से मिला

इस हत्याकांड के तार न केवल जमशेदपुर से बाहर तक जुड़े थे, बल्कि पुलिस ने घेरा और कड़ा कर दिया है। मुख्य अभियुक्त नीरज सिंह के साथ-साथ, पुलिस ने इस मामले में डीडी बार के मैनेजर विजय कुमार को भी ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान

हिमांशु सिंह हत्याकांड ने जमशेदपुर में काफी सनसनी फैला दी थी। इस मामले में नीरज सिंह का नाम मुख्य रूप से सामने आने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। नीरज सिंह की गिरफ्तारी को इस केस में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

पुलिस अब दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now