Attempted robbery at knifepoint in Jamshedpur's Burmamines

जमशेदपुर बर्मामाइंस में चापड़ के बल पर लूट का प्रयास, स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को दबोचा

Attempted robbery at knifepoint in Jamshedpur's Burmamines

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी / जमशेदपुर 

जमशेदपुर: शहर में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चापड़ के दम पर लूट की एक वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

झारखंड में परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज लामबंद, मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के राजू से मिला

घटना के अनुसार, बारीडीह निवासी राजेश कुमार रविवार रात बर्मामाइंस क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे और चापड़ (धारदार हथियार) दिखाकर उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने राजेश से नकदी लूट ली और उनका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। राजेश के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ और आरोपियों की स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि शहर में हो रही अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में भारी उछाल आया है, जिससे शहरवासी दहशत में हैं:

गुरुवार (टेल्को): चापड़ के बल पर लूट की घटना।

शुक्रवार (कदमा): संजय टांडी को सरेआम गोली मारी गई।

शनिवार (सिदगोड़ा): जन्मदिन समारोह से लौट रहे भाई-बहन के साथ स्नैचिंग।

रविवार (बर्मामाइंस): लूट का प्रयास।

विश्व कप से बाहर होते ही नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, भावुक विदाई ने जीत लिया दिल

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद से ही शहर में पुलिस अलर्ट पर है, इसके बावजूद लगातार हो रही इन वारदातों ने जमशेदपुर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता अब सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now