Selfie proves fatal at Latehar's Sugga Bandh Falls; youth from Garhwa drowns in deep water.

लातेहार के सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, गहरे पानी में डूबने से गढ़वा के युवक की मौत

Share
Link copied
Selfie proves fatal at Latehar's Sugga Bandh Falls; youth from Garhwa drowns in deep water.
Selfie proves fatal at Latehar’s Sugga Bandh Falls; youth from Garhwa drowns in deep water.

लातेहार: सुग्गा फॉल में रविवार को सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा निवासी आयुष तिवारी के रूप में हुई है। हादसे के दौरान एक अन्य युवक भी उसे बचाने के प्रयास में पानी में कूद गया, जिसे वन विभाग की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, गढ़वा के चार युवक रविवार दोपहर करीब 3 बजे सुग्गा बांध फॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान आयुष तिवारी सेल्फी लेने के लिए एक चट्टान पर जाने लगे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे फॉल के गहरे पानी में गिर गए।

आयुष को पानी में गिरता देख उनका एक दोस्त उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात वन विभाग के कर्मी तुरंत सक्रिय हुए और उन्होंने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आयुष तिवारी गहरे पानी में फंस गए और उन्हें नहीं बचाया जा सका।

बताया जा रहा है कि आयुष तिवारी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।