bokaro-nh32-road-accident-3-dead

बोकारो सड़क हादसा: NH-32 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

bokaro-nh32-road-accident-3-dead

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-32 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

घटना देर सोमवार की  रात करीब 1:30 बजे की है। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने जानकारी दी कि तीनों युवक बोराडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 8 बजे निकले युवक जब वापस लौट रहे थे, तभी बेडानी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

आर्यन महतो (18 वर्ष), पिता हीरालाल महतो (निवासी: भंड्रो गांव)

अमर कुमार महतो (19 वर्ष), पिता अमृत महतो (निवासी: भंड्रो गांव)

सुमित गोरांई (20 वर्ष), पिता दुलाल महतो (निवासी: भवानीपुर, सांगजोरी)

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। आर्यन महतो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक साथ तीन होनहार युवाओं की मौत से उनके गांवों में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। सुबह आवश्यक कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

Also Read :

14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, JPSC कार्यालय के बाहर बनाई मानव श्रृंखला

गढ़वा: बैंक की लापरवाही से आदिवासी बुजुर्ग की मौत पर CM हेमंत सोरेन सख्त, DC को दिए जांच के आदेश

झारखंड में पुलों की ‘भ्रष्टाचार गाथा’: एसीबी की क्लीन चिट, विभाग ने माना- बड़ी गड़बड़ियाँ हुई हैं

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now