Anita Devi Murder Case: All absconding accused must be arrested soon; the case should be tried in a fast-track court – Aditya Sahu

अनीता देवी हत्याकांड: सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मामला – आदित्य साहू

Share
Link copied
Anita Devi Murder Case: All absconding accused must be arrested soon; the case should be tried in a fast-track court – Aditya Sahu
Anita Devi Murder Case: All absconding accused must be arrested soon; the case should be tried in a fast-track court – Aditya Sahu

रांची: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में दलित गर्भवती महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मंगलवार को अनीता देवी के परिजनों ने रांची में मुलाकात कर न्याय दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

अनीता देवी हत्याकांड: सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मामला – आदित्य साहू

परिजनों ने बताया कि 29 मई को हुई घटना के मामले में नामजद 17 आरोपियों में से अब तक केवल 9 की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 8 आरोपी अब भी फरार हैं। उनका आरोप है कि फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। साथ ही जेल गए आरोपी भी बाहर आने के बाद नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही इस मामले को गंभीरता से उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और सत्ताधारी दल के नेताओं ने मामले को दबाने की कोशिश की थी और भाजपा के आंदोलन की चेतावनी के बाद ही कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस से मांग की कि मामले में फरार सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।

साहू ने कहा कि यदि पुलिस ने मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती तो भाजपा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह तथा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह भी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।