Chatra crime news

चतरा में जमीन के लिए खून के रिश्ते हुए तार-तार: भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Chatra crime news

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर एक परिवार को तबाह कर दिया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में मंगलवार को पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 50 वर्षीय कैलाश यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक कैलाश यादव मंगलवार को अपने हिस्से की जमीन जोतने के लिए खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद उनके बड़े भाई विलास यादव, उनके पुत्र कमलेश यादव और मिथिलेश यादव समेत अन्य परिजन वहां आ धमके। जमीन के बंटवारे को लेकर पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई।

RKDF
Add

मृतक की पत्नी सरोज देवी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एकजुट होकर कैलाश यादव पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

रांची: जमीन कारोबारी को प्रिंस खान के नाम पर धमकी, एक करोड़ की रंगदारी का अल्टीमेटम

हंटरगंज थाना प्रभारी ने बताया, “पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।” गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 3 और आरोपी गिरफ्तार; हथियार और वाहन बरामद

झारखंड में इन दिनों जमीन से जुड़ी रंजिशें अक्सर हिंसक रूप ले रही हैं। हाल ही में गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की भी रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राज्य में जमीन बंटवारे को लेकर बढ़ती इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now