Vehicle theft gang busted in Bokaro; 8 stolen bikes recovered.

बोकारो में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की बाइक बरामद

Vehicle theft gang busted in Bokaro; 8 stolen bikes recovered.
Vehicle theft gang busted in Bokaro; 8 stolen bikes recovered.

बोकारो: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर हरला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस की पूछताछ और दोनों की निशानदेही पर कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद सभी वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

RKDF
Adv

बोकारो पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, वाहन सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now