Mahagama gang-rape case solved: 5 arrested, including the prime accused; Toto and 4 mobile phones recovered.

महागामा सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, टोटो और 4 मोबाइल बरामद

Share
Link copied
Mahagama gang-rape case solved: 5 arrested, including the prime accused; Toto and 4 mobile phones recovered.
Mahagama gang-rape case solved: 5 arrested, including the prime accused; Toto and 4 mobile phones recovered.

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का मोबाइल फोन खो गया था। मोबाइल तलाशने के लिए वह ओझा-गुणी की मदद लेने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार के यहां महागामा आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात टोटो चालक मोहम्मद अकरम से हुई। आरोप है कि अकरम ने महिला को मोबाइल दिलाने का झांसा देकर लौगांय गांव ले गया, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

RKDF
Adv

पीड़िता की शिकायत पर 8 जुलाई को महागामा थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम (19 वर्ष) सहित नूर नबी (35 वर्ष), मोहम्मद युसूफ (22 वर्ष), मोहम्मद आसीफ (21 वर्ष) और खुर्शीद आलम (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी महागामा थाना क्षेत्र के लौगांय गांव के निवासी हैं।

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।