Illegal arms smuggling racket busted in Barhi; one arrested with a country-made revolver and cartridges.

बरही में अवैध हथियार तस्करी का खुलासा, देशी रिवॉल्वर व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Share
Link copied
Illegal arms smuggling racket busted in Barhi; one arrested with a country-made revolver and cartridges.
Illegal arms smuggling racket busted in Barhi; one arrested with a country-made revolver and cartridges.

हजारीबाग: बरही पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ कारतूस बरामद किया गया है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बरही के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान मो. आमिर सोहैल उर्फ राजा बाबू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

RKDF
Adv

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं। इनमें सकलैन रजा उर्फ सकलेन कुरैशी, इबरार, बाबर और मुनाजिर हुसैन उर्फ बबलू शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से अवैध हथियार खरीदकर हजारीबाग और आसपास के इलाकों में अधिक कीमत पर बेचने का काम करता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद रंग की अपाचे बाइक (JH-02 AM-5798) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे गिरोह के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।