हजारीबाग पुलिस ने नष्ट किए 1.45 टन डोडा, 307.7 किलो गांजा और 5 लीटर कफ सिरप

हजारीबाग: जिले में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित निष्पादन की प्रक्रिया के तहत हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में बरही, चौपारण, चरही एवं कटकमदाग थाना के मालखानों में लंबे समय से रखे गए मादक पदार्थों का बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, इंडस्ट्रियल एरिया, लोहरदगा में विधिवत निष्पादन किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 1,452.200 किलोग्राम डोडा, 307.700 किलोग्राम गांजा तथा 5,000 मिलीलीटर कफ सिरप शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की गई।
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।
















