Hazaribagh Police destroyed 1.45 tonnes of poppy husk, 307.7 kg of cannabis, and 5 litres of cough syrup.

हजारीबाग पुलिस ने नष्ट किए 1.45 टन डोडा, 307.7 किलो गांजा और 5 लीटर कफ सिरप

Share
Link copied
Hazaribagh Police destroyed 1.45 tonnes of poppy husk, 307.7 kg of cannabis, and 5 litres of cough syrup.
Hazaribagh Police destroyed 1.45 tonnes of poppy husk, 307.7 kg of cannabis, and 5 litres of cough syrup.

हजारीबाग: जिले में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित निष्पादन की प्रक्रिया के तहत हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में बरही, चौपारण, चरही एवं कटकमदाग थाना के मालखानों में लंबे समय से रखे गए मादक पदार्थों का बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, इंडस्ट्रियल एरिया, लोहरदगा में विधिवत निष्पादन किया गया।

RKDF
Adv

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 1,452.200 किलोग्राम डोडा, 307.700 किलोग्राम गांजा तथा 5,000 मिलीलीटर कफ सिरप शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की गई।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।