अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के झारखंड अध्यक्ष बने राज उरांव, कांग्रेस ने पांच राज्यों में की नई नियुक्तियां

रांची/नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस (All India Adivasi Congress) के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जारी आदेश के अनुसार झारखंड में श्री राज उरांव को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 11 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार तथा दादरा एवं नगर हवेली के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में डॉ. उमेश चंद्र, झारखंड में राज उरांव, मिजोरम में इंजीनियर संगह्रीमा चोंगथू, अंडमान एवं निकोबार में समीर अनुप मिंज तथा दादरा एवं नगर हवेली में सुरेश रमणभाई राडिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस संगठन की ओर से कहा गया है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में आदिवासी कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है।
















