Ranchi to host football's grand spectacle for the first time; Durand Cup 2026 to kick off on July 26.

रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, 26 जुलाई से शुरू होगा डूरंड कप 2026

Share
Link copied
Ranchi to host football's grand spectacle for the first time; Durand Cup 2026 to kick off on July 26.
Ranchi to host football’s grand spectacle for the first time; Durand Cup 2026 to kick off on July 26.

रांची: राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही है। 135वें संस्करण के तहत 26 जुलाई से 16 अगस्त तक मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबले आयोजित होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में सचिव ने सभी संबंधित विभागों को आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा, फायर सेफ्टी, स्टेडियम ब्रांडिंग, खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवास, आमंत्रण पत्र वितरण और अन्य व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मैचों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने और पुलिस-प्रशासन को सुरक्षा व यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। वहीं, रांची नगर निगम को स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया।

RKDF
Adv

टूर्नामेंट के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय थल सेना 18 जुलाई को रांची में डूरंड कप ट्रॉफी टूर का आयोजन करेगी। ट्रॉफी को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जुड़ सकें।

बैठक में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, ऊर्जा, झारखंड खेल प्राधिकरण, पर्यटन, संस्कृति और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि डूरंड कप 2026 का आयोजन झारखंड में खेल संस्कृति को नई पहचान देगा और युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।