Candidates protest over allegations of irregularities in the 14th JPSC exam; Commission office besieged.

14वीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के आरोप पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग कार्यालय का घेराव

Candidates protest over allegations of irregularities in the 14th JPSC exam; Commission office besieged.
Candidates protest over allegations of irregularities in the 14th JPSC exam; Commission office besieged.

रांची: 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में मंगलवार को अभ्यर्थियों ने रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने और पैसों के बल पर सीटें बेचे जाने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

RKDF
Adv

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने कट-ऑफ अंक जारी किए बिना परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया। उनका यह भी कहना है कि आयोग की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और कथित तौर पर सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना ही परिणाम जारी कर दिया गया।

अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच कराने, कट-ऑफ अंक सार्वजनिक करने और पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now