Congress's 'Parliament March' campaign demanding the implementation of women's reservation; protest at Jantar Mantar on July 21.

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर कांग्रेस का ‘संसद चलो’ अभियान, 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Share
Link copied
Congress's 'Parliament March' campaign demanding the implementation of women's reservation; protest at Jantar Mantar on July 21.
Congress’s ‘Parliament March’ campaign demanding the implementation of women’s reservation; protest at Jantar Mantar on July 21.

रांची: संसद के आगामी सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘संसद चलो’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।

इस संबंध में मंगलवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है, लेकिन केंद्र सरकार कांग्रेस को महिला आरक्षण विरोधी बताने का प्रयास कर रही है।

RKDF
Adv

डॉ. सुधा प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आड़ में परिसीमन लागू करना चाहती है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

उन्होंने बताया कि ‘संसद चलो’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने का दबाव बनाएगी और इस मुद्दे पर देशभर की महिलाओं की आवाज को संसद तक पहुंचाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।