Cyber criminal arrested in Jamtara; cash worth ₹4.04 lakh, mobile phones, fake SIM cards, and a bike seized.

जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत मोबाइल, फर्जी सिम और बाइक बरामद

Share
Link copied
Cyber criminal arrested in Jamtara; cash worth ₹4.04 lakh, mobile phones, fake SIM cards, and a bike seized.
Cyber criminal arrested in Jamtara; cash worth ₹4.04 lakh, mobile phones, fake SIM cards, and a bike seized.

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नसीरुद्दीन अंसारी को दबोच लिया।

साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम कार्ड, दो पासबुक, एक आधार कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।

RKDF
Adv

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी साइबर ठगी के किन-किन मामलों में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।