जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत मोबाइल, फर्जी सिम और बाइक बरामद

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नसीरुद्दीन अंसारी को दबोच लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम कार्ड, दो पासबुक, एक आधार कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी साइबर ठगी के किन-किन मामलों में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।
















