Allegations of irregularities in the DMFT fund and demands for action regarding the assault on tribal youths; Babulal Marandi speaks in Chaibasa.

DMFT फंड में अनियमितता का आरोप, आदिवासी युवकों से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग; चाईबासा में बोले बाबूलाल मरांडी

Share
Link copied
Allegations of irregularities in the DMFT fund and demands for action regarding the assault on tribal youths; Babulal Marandi speaks in Chaibasa.
Allegations of irregularities in the DMFT fund and demands for action regarding the assault on tribal youths; Babulal Marandi speaks in Chaibasa.

चाईबासा: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम प्रवास के अंतिम दिन चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के उपयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए बनाए गए इस फंड का उपयोग अपेक्षित पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ नहीं किया जा रहा है।

मरांडी ने कहा कि DMFT फंड का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर किया जाना चाहिए, ताकि खनन प्रभावित लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने मांग की कि DMFT फंड से हुए खर्च की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि राशि का उपयोग केवल प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के हित में ही हो।

RKDF
Adv

प्रेस वार्ता के बाद बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचकर माँझगांव विधानसभा क्षेत्र के पाण्डुकी गांव में घायल हुए आदिवासी युवकों से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, गांव के चार आदिवासी युवकों के साथ कथित रूप से कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के आदिवासी समाज के पूजा स्थल ‘देशावली’ के पास कुछ युवक शराब, गांजा और सिगरेट का सेवन करने के साथ गंदगी फैलाते थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई।

मरांडी ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के बाद चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बातचीत की और घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।