Voter awareness campaign gains momentum in Kanke; MP Sanjay Seth flags off the public awareness vehicle.

कांके में मतदाता जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, सांसद संजय सेठ ने जनजागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Share
Link copied
Voter awareness campaign gains momentum in Kanke; MP Sanjay Seth flags off the public awareness vehicle.
Voter awareness campaign gains momentum in Kanke; MP Sanjay Seth flags off the public awareness vehicle.

रांची: कांके विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को जनजागरूकता वाहन को सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जोड़ना और लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मतदाता संबंधी विवरणों का समय पर सत्यापन कराएं और आवश्यकता होने पर संशोधन की प्रक्रिया भी पूरी करें।

RKDF
Adv

जनजागरूकता वाहन कांके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देगा तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता कमलेश राम, दीपक शाह, कुंदन सिंह, सुभाष अग्रवाल, सोनू मिश्रा, शंकर करमाली, आनंद कुमार एवं अजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।