BJP State President Aditya Sahu met the families of the victims of the Chatra Hyva accident and demanded strict action against the guilty.

चतरा हाइवा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Share
Link copied
BJP State President Aditya Sahu met the families of the victims of the Chatra Hyva accident and demanded strict action against the guilty.
BJP State President Aditya Sahu met the families of the victims of the Chatra Hyva accident and demanded strict action against the guilty.

चतरा: चतरा जिले में अनियंत्रित कोयला परिवहन के कारण हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव और शहदेव यादव की मौत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

आदित्य साहू ने ग्राम बिराजपुर निवासी सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव तथा ग्राम देल्हो निवासी शहदेव यादव के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

RKDF
Adv

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि अनियंत्रित एवं बेलगाम कोयला परिवहन के कारण हुई यह दुर्घटना प्रशासनिक लापरवाही और परिवहन व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने प्रशासन से हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्जवल दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।