Two arrested in Gumla's DSE office while accepting a bribe of Rs 50,000.

गुमला में एसीबी का ‘सर्जिलकल स्ट्राइक’: डीएसई कार्यालय में 50 हजार घूस लेते प्रधान सहायक समेत दो धराए

Share
Link copied

Two arrested in Gumla's DSE office while accepting a bribe of Rs 50,000.

दीपक गुप्ता / गुमला

गुमला: झारखंड के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसकी एक और बानगी मंगलवार को गुमला में देखने को मिली। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कार्यालय में छापा मारा और 50 हजार रुपये की घूस लेते दो लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया।

RKDF
Adv

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला एक शिक्षक के ‘एरिया निकासी’ से जुड़ा था। अपना काम आसान कराने के बदले में रिश्वत की डिमांड की गई थी। पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। एसीबी ने पहले गोपनीय तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही लेनदेन की प्रक्रिया शुरू हुई, टीम ने कार्यालय में धावा बोल दिया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

एसीबी की गिरफ्त में आए लोगों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

रंजीत कुजूर: जो कि डीएसई कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं।

वत्सीय रविकांत: ये एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और क्षेत्र में ‘अल्पसंख्यक शिक्षक संघ’ के नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं।

एसीबी की टीम जब कार्यालय पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। टीम ने डीएसई नूर आलम की मौजूदगी में ही यह कार्रवाई की। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रांची स्थित एसीबी मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

प्रशासनिक महकमे में सवालिया निशान

गुमला में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। हाल के दिनों में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय और लघु सिंचाई विभाग के मंडल कार्यालय में भी एसीबी ने घूसखोरों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सरकारी तंत्र में बैठे लोग डर-भय से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं?

एसीबी के डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गंभीर है और सेवानिवृत्त शिक्षक की भूमिका की विशेष जांच की जा रही है।

Also Read : रांची का जगन्नाथपुर मंदिर: 335 वर्षों की आस्था, इतिहास और सामाजिक समरसता का प्रतीक

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।