SSP Rakesh Ranjan took to the streets late at night.

रांची पुलिस में हड़कंप: देर रात सड़कों पर उतरे SSP राकेश रंजन, थानों में मिली बड़ी लापरवाही!

Share
Link copied

शहर की सुरक्षा का खुद लिया जायजा; हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को नोटिस, अरगोड़ा थाने का गेट बंद मिलने पर लगाई फटकार।

SSP Rakesh Ranjan took to the streets late at night.

रांची: राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए रांची एसएसपी राकेश रंजन का ‘मिशन मोड’ जारी है। 14 जुलाई की देर रात, जब पूरा शहर गहरी नींद में था, एसएसपी खुद अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) पर निकले। इस दौरान पुलिस की मुस्तैदी की पोल खुल गई और कई जगह भारी लापरवाही सामने आई।

RKDF
Adv

बिना सूचना के ‘ग्राउंड जीरो’ पर:

रात के करीब 1:00 बजे एसएसपी की गाड़ी अचानक बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू बायपास और अरगोड़ा चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में पहुंची। पुलिस अधिकारियों को इस दौरे की भनक तक नहीं थी।

हिंदपीढ़ी थाना: ‘गायब’ मिले जिम्मेदार:

निरीक्षण के दौरान जब एसएसपी हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे, तो वहां न तो थाना प्रभारी थे और न ही ओडी (OD) अधिकारी मौजूद थे। इस गंभीर लापरवाही पर दोनों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अरगोड़ा थाना: बंद मिला गेट:

एसएसपी ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर देखा कि मुख्य गेट बंद है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सख्त हिदायत दी कि “थाना आम जनता के लिए है, इसका गेट 24 घंटे खुला रहना चाहिए, ताकि कोई भी नागरिक बिना झिझक अपनी शिकायत लेकर आ सके।”

SSP का अपराधियों को ‘सीधा संदेश’

निरीक्षण के दौरान जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने अपना ‘मैंडेट’ साफ कर दिया:

कानून-व्यवस्था के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं। अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

पुलिस को मिले कड़े निर्देश:

रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी (Checking) हो।

PCR और टाइगर मोबाइल दस्ता हर इलाके में लगातार सक्रिय रहे।

नाकेबंदी और चेकपोस्ट पर जवानों की अलर्टनेस की रैंडम जांच जारी रहेगा

एसएसपी का यह औचक दौरा रांची पुलिस के उन कर्मियों के लिए एक सख्त चेतावनी है, जो ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं। क्या अब बदलेगा पुलिस का रवैया? राजधानी की सुरक्षा और सुधरती कानून-व्यवस्था पर हमारी नजर बनी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।