बोकारो के कसमार में मानवता शर्मसार: 7 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ दो युवकों पर एक सात वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपियों ने न केवल बच्चे को रस्सी से बांधकर अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित बच्चे की माँ द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। मासूम बच्चा गाँव में आम चुनने गया था, तभी गाँव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। वे उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहाँ उसे रस्सी से बांधकर दरिंदगी को अंजाम दिया। घटना के बाद से मासूम बुरी तरह सहमा हुआ था। शारीरिक पीड़ा और जान से मारने की धमकी के कारण वह खौफ के साये में रहा और घर पर किसी को कुछ नहीं बता सका।

गुमला में एसीबी का ‘सर्जिलकल स्ट्राइक’: डीएसई कार्यालय में 50 हजार घूस लेते प्रधान सहायक समेत दो धराए
दीपक गुप्ता / गुमला गुमला: झारखंड के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसकी एक और बानगी मंगलवार को…

सिस्टम की लापरवाही: गुमला में एंबुलेंस और ऑक्सीजन न मिलने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता की गोद में निकली जान
दीपक गुप्ता / गुमला गुमला: गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक भयावह चेहरा…
स्कूल जाने से मना करने पर खुला राज
बच्चे की आपबीती तब सामने आई जब उसने अचानक स्कूल जाने से साफ मना कर दिया। बच्चा लगातार अपने प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द की शिकायत भी कर रहा था। जब माँ ने कड़ाई से पूछताछ की, तो मासूम फफक-फफक कर रो पड़ा और उसने पूरी घटना अपनी माँ को सुनाई।
शिक्षकों की संवेदनहीनता पर उठे सवाल
इस मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पीड़ित की माँ का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को भी इसकी सूचना दी थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई कार्रवाई की। इस लापरवाही ने शिक्षकों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कसमार थाना पुलिस ने पीड़ित की माँ के लिखित आवेदन पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।


















