Major breakthrough for SIT in DD Bar murder case; two more accused arrested, and the scooter used in the crime recovered.

डीडी बार हत्याकांड में SIT की बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

Share
Link copied
Major breakthrough for SIT in DD Bar murder case; two more accused arrested, and the scooter used in the crime recovered.
Major breakthrough for SIT in DD Bar murder case; two more accused arrested, and the scooter used in the crime recovered.

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित चर्चित डीडी बार फायरिंग और हत्याकांड मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। लगातार छापेमारी, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र कुमार और गणेश मछुआ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के पास हुई फायरिंग और हत्या की घटना की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसआईटी का कहना है कि गणेश मछुआ ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेंद्र कुमार को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात के बाद इस्तेमाल की गई टीवीएस एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है।

RKDF
Adv

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गणेश मछुआ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह शराब की खरीद-बिक्री से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है।

एसआईटी का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।