Jharkhand, Fake Doctor

सरायकेला: ‘झोलाछाप’ डॉक्टर की लापरवाही ने ली युवक की जान, फिजियोथैरेपी के दौरान इंजेक्शन लगते ही गई जान

सरायकेला के सीनी में फिजियोथैरेपी के दौरान इंजेक्शन लगने से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, आरोपी फरार।
Jharkhand, Fake Doctor

सरायकेला: सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में इलाज में लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना से उबर रहे एक युवक की कथित फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक अपना सामान (चप्पल, झोला और अन्य सामग्री) घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
Adv

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान सीनी निवासी श्यामल मजूमदार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, श्यामल 4 मार्च को रांची में हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लंबे उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ था और वे घर लौट आए थे। स्वास्थ्य लाभ के दौरान वे स्थानीय स्तर पर प्रकाश प्रजापति नामक व्यक्ति से फिजियोथैरेपी करवा रहे थे।

झारखंड में 50.06% मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा, 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर

इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को उपचार के दौरान श्यामल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद कथित फिजियोथैरेपिस्ट ने उन्हें एक इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगते ही श्यामल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई।

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता सुखदेव मजूमदार ने इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन के सामने बड़ा सवाल

इस घटना ने जिले में सक्रिय ‘झोलाछाप’ डॉक्टरों के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध रूप से प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस का बयान: सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now