A tanker parked at Chandil NH-33 roundabout caught fire.

चांडिल NH-33 गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, यातायात बाधित; शॉर्ट सर्किट की आशंका

A tanker parked at Chandil NH-33 roundabout caught fire.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के गोलचक्कर पर रविवार को खड़े एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

RKDF
Adv

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद अग्निशमन की कई टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI का बड़ा ट्रैप: डिप्टी CSTE समेत तीन गिरफ्तार,4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। आग के कारण रांची-जमशेदपुर मार्ग (एनएच-33) पर यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है।

सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर खड़े मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद टैंकर को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now