सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर खड़े मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी नदी पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े एक मालवाहक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जामपानी पुलिया के समीप सड़क पर खड़ा था, तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।















