AJSU will march to Lok Bhawan on July 30 and corner the government on issues related to JSSC, JPSC, and the education system.

30 जुलाई को लोकभवन मार्च करेगा आजसू, JSSC-JPSC और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा

AJSU will march to Lok Bhawan on July 30 and corner the government on issues related to JSSC, JPSC, and the education system.
AJSU will march to Lok Bhawan on July 30 and corner the government on issues related to JSSC, JPSC, and the education system.

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, छात्रवृत्ति वितरण में देरी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने 30 जुलाई को रांची में लोकभवन मार्च का ऐलान किया है। संगठन ने दावा किया है कि इस एक दिवसीय विशाल मार्च में राज्यभर से हजारों छात्र और युवा शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजसू ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी झारखंड के लाखों युवा रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि JSSC और JPSC की भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही विसंगतियों, परीक्षा कैलेंडर का पालन नहीं होने और नियुक्तियों में हो रही देरी से युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं, प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द होने की घटनाएं और परिणामों में विलंब के कारण अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छात्रवृत्ति के समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

RKDF
Adv

संगठन ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, आधारभूत सुविधाओं का अभाव तथा परीक्षा और परिणाम में देरी गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

युवा आजसू और छात्र आजसू ने कहा कि लोकभवन मार्च के माध्यम से सरकार के समक्ष भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, लंबित नियुक्तियों को पूरा करने, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, छात्रवृत्ति के समयबद्ध भुगतान और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग रखी जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now