RANCHI ED OFFICE

धनबाद में ED की बड़ी रेड: कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी, एलबी सिंह के करीबी भी जांच के घेरे में

RANCHI ED OFFICE
RANCHI ED OFFICE

धनबाद: झारखंड के धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने मंगलवार सुबह कोयला कारोबार से जुड़े कई कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 25  ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई कथित कोयला चोरी, अवैध कारोबार और तस्करी से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईडी की छापेमारी कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े कारोबारियों के यहां की जा रही है। जिन लोगों के यहां तलाशी अभियान चल रहा है, उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान, आलोक समेत कई कारोबारी शामिल हैं। ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई हैं।

रंजीत सिंह के घर भी पहुंची ईडी

सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक टीम एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह के आवास पर भी पहुंची। बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह ने घर को अंदर से बंद कर लिया, जिसके कारण ईडी की टीम कुछ समय तक घर के बाहर मौजूद रही। इससे पहले भी एलबी सिंह के यहां ईडी की कार्रवाई के दौरान इसी तरह की स्थिति सामने आई थी।

आठ महीने पहले भी हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि करीब आठ महीने पहले भी ईडी ने धनबाद के देव बिला क्षेत्र स्थित एलबी सिंह के आवास और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। उस समय भी एजेंसी ने एक साथ 16 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

कोयला चोरी और तस्करी की जांच से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, ईडी की मौजूदा कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े कई मामलों की जांच का हिस्सा है। जांच के दायरे में अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से जुड़े मामले भी शामिल हैं। एजेंसी को संदेह है कि संगठित तरीके से कोयले और अन्य संसाधनों की चोरी की गई, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

फिलहाल ईडी की तलाशी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी और बरामदगी का विवरण सामने आने की संभावना है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now