Ramgarh: Youth stabbed to death in New Bagiya; body found by the roadside near Damodar River.

रामगढ़: न्यू बगिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दामोदर नदी रोड किनारे मिला शव

Ramgarh: Youth stabbed to death in New Bagiya; body found by the roadside near Damodar River.
Ramgarh: Youth stabbed to death in New Bagiya; body found by the roadside near Damodar River.

रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू बगिया स्थित दामोदर नदी रोड पर बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झंडा चौक कुम्हार टोली निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की तेज धारदार हथियार, संभवतः चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा, रामगढ़ थाना पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

RKDF
Adv

जानकारी के अनुसार, सुमित अग्रवाल मंगलवार शाम करीब सात बजे से घर से लापता था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिलने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने न्यू बगिया-दामोदर नदी रोड के किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक घटना से पहले किन लोगों के संपर्क में था और वह इस इलाके तक कैसे पहुंचा।

डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। युवक की हत्या किसी तेज धारदार हथियार से की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मृतक के परिचितों एवं हाल के संपर्कों की भी जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now