BJP stages massive protest in Jamtara; Babulal Marandi attacks Hemant government.

जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

BJP stages massive protest in Jamtara; Babulal Marandi attacks Hemant government.
BJP stages massive protest in Jamtara; Babulal Marandi attacks Hemant government.

जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जामताड़ा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विराट आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने जिला समाहरणालय पहुंचकर डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव किया और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Deoghar
Advertisement

भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार, कुशासन और प्रशासनिक विफलताओं से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, युवाओं का भविष्य अधर में है और विरोध की आवाज उठाने वालों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

RKDF
advertisement

मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में पुलिसिया कार्रवाई और मुकदमों के जरिए जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा अन्याय, भ्रष्टाचार और दमनकारी शासन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से आम लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रही है, जबकि अवैध खनन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर आदिवासियों के शोषण, अंचल और थाना स्तर पर भ्रष्टाचार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावित होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक सीता सोरेन, रणधीर सिंह, सत्यानंद झा ‘बाटुल’ और भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित शरण समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।