Havoc caused by a speeding, out-of-control tractor on Kanke Road; it rammed into several vehicles, and the driver fled the scene.

कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर; चालक मौके से फरार

Havoc caused by a speeding, out-of-control tractor on Kanke Road; it rammed into several vehicles, and the driver fled the scene.
Havoc caused by a speeding, out-of-control tractor on Kanke Road; it rammed into several vehicles, and the driver fled the scene.

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू ट्रैक्टर ने एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कम से कम तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Deoghar
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज गति से कांके रोड की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर सड़क पर चल रहे तथा किनारे खड़े वाहनों से टकराता चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के अगले हिस्से और बॉडी को गंभीर नुकसान पहुंचा।

RKDF
advertisement

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

Kashmir
advertisement

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।