रांची में श्रावणी मेले को लेकर पहाड़ी मंदिर जाने वाले इन रास्तों पर रहेगा नो-एंट्री, देखें पूरी पार्किंग लिस्ट

रांची में श्रावणी मेले को लेकर पहाड़ी मंदिर जाने वाले इन रास्तों पर रहेगा नो-एंट्री, देखें पूरी पार्किंग लिस्ट

रांची में श्रावणी मेले को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: पहाड़ी मंदिर जाने वाले इन रास्तों पर रहेगा नो-एंट्री, देखें पूरी पार्किंग लिस्ट

रांची: राजधानी रांची में आगामी 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने के लिए पुलिस ने विशेष रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

ट्रैफिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मेले के प्रत्येक सोमवार यानी 10, 17 और 24 अगस्त के साथ-साथ श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) के दिन विशेष सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई मुख्य मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Kashmir vastaralay
Advertisment

इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा पूरी तरह बंद

पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले निम्नलिखित पांच प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही वर्जित रहेगी:

शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग

दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग

मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता

गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग

बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला रास्ता

RKDF
advertisement

शहर में इन जगहों पर बनाई गई हैं पार्किंग व्यवस्था

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और शहरवासियों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले वाहनों के वास्ते वैकल्पिक पार्किंग स्थल तय किए गए हैं:

बिरला मैदान पार्किंग: कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की तरफ से आने वाले सभी वाहन यहीं पार्क किए जाएंगे।

बानो मंजिल रोड मैदान पार्किंग: धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए यह पार्किंग स्थल बनाया गया है।

रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी): कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की दिशा से आने वाले वाहन मोरहाबादी स्थित यूनिवर्सिटी फुटबॉल ग्राउंड में खड़े किए सकेंगे।

प्रशासन ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now