Simdega immersed in devotion to Lord Shiva on the first Monday of Sawan; a 41-foot-tall *Kanwar* became the center of attraction.

सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ सिमडेगा, 41 फीट की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

Simdega immersed in devotion to Lord Shiva on the first Monday of Sawan; a 41-foot-tall *Kanwar* became the center of attraction.
Simdega immersed in devotion to Lord Shiva on the first Monday of Sawan; a 41-foot-tall *Kanwar* became the center of attraction.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: सावन माह की पहली सोमवारी पर पूरा सिमडेगा जिला भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने विभिन्न नदियों से पवित्र जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Deoghar
Advertisement

कुंजनगर शिवालय में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का विशाल जत्था शंख नदी से पवित्र जल लेकर पहुंचा। पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव के नेतृत्व में निकले इस जत्थे ने पुरोहित अमित मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंख नदी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते-गाते और “बोल बम” के जयघोष के साथ अनुशासित तरीके से शिवालय पहुंचे।

Kashmir
advertisement

इस दौरान 41 फीट लंबी कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शिवालय पहुंचने पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया और कांवड़ियों को सम्मानपूर्वक उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

वहीं, केलाघाट स्थित शिवालय में भी कांवड़ियों ने छिन्दा नदी से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी भोला मिश्रा, गोपाल मिश्रा और सुदामा मिश्रा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सहयोग दिया और व्यवस्थाओं का संचालन किया।

RKDF
advertisement

शहर के गुलजार गली शिव मंदिर, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, महावीर मंदिर, सरना मंदिर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की। पहली सोमवारी पर पूरे सिमडेगा जिले में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now