Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

JPSC अनियमितता मामला: CID की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते से मैराथन पूछताछ

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निवारण और जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से सीआईडी (CID) द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।

Deoghar
Advertisement

20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश

सूत्रों के अनुसार, 14वीं JPSC परीक्षा प्रक्रिया और अन्य नियुक्तियों में गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में सीआईडी की अलग-अलग टीमों ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। राजधानी रांची के अलावा बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत करीब 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई। इस दौरान जांच एजेंसी को कई अहम डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज मिलने की उम्मीद है।

RKDF
advertisement

अब तक कई गिरफ्तारियां और आयोग कार्यालय पर कार्रवाई

इससे पहले भी सीआईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए JPSC कार्यालय में छापेमारी की थी और रिकॉर्ड खंगाले थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक आयोग के अधिकारियों और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई लोगों की संलिप्तता सामने आ चुकी है, और एजेंसी इस सिलसिले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

एल. ख्यांग्ते से पूछताछ:

पूर्व मुख्य सचिव और आयोग के पूर्व अध्यक्ष से परीक्षा संचालन, टेंडर प्रक्रियाओं और चयन प्रणालियों को लेकर कई दौर के सवाल-जवाब किए गए हैं। आज भी उनसे पूछताछ चल रही है।

दस्तावेज और ओएमआर शीट की जांच:

इससे पहले cid ने छापेमारी के दौरान परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं और संदिग्ध ठिकानों से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। cid यह जानना चाहती है की OMR निजी कंपनी के दफ्तर कैसे पहुँच गया।

आगे की कार्रवाई:

सीआईडी इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गड़बड़ी में संलिप्त अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।