Paper leak case is a national-level issue; will speak to the Union Home Minister if needed: Hemant Soren.

पेपर लीक मामला राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा, जरूरत पड़ी तो केंद्रीय गृह मंत्री से करेंगे बात : हेमंत सोरेन

Share
Link copied
Paper leak case is a national-level issue; will speak to the Union Home Minister if needed: Hemant Soren.
Paper leak case is a national-level issue; will speak to the Union Home Minister if needed: Hemant Soren.

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा है कि यह अब केवल झारखंड का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की गंभीर समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि देश के कई अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वहां अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Deoghar
Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

हेमंत सोरेन ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत करेंगे, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

मुख्यमंत्री के इस बयान को राज्य में चल रहे जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद और विरोध-प्रदर्शनों के बीच अहम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।