Tragic accident at Bhatinda Falls: Uncle and nephew drown; both swept away by strong currents while taking photos.

भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की डूबने से मौत, फोटोग्राफी के दौरान तेज बहाव में बहे दोनों

Tragic accident at Bhatinda Falls: Uncle and nephew drown; both swept away by strong currents while taking photos.
Tragic accident at Bhatinda Falls: Uncle and nephew drown; both swept away by strong currents while taking photos.

धनबाद: धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जोगता थाना क्षेत्र निवासी आयुष कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर चाचा प्रजीत पांडेय और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि फॉल में फोटोग्राफी के दौरान अचानक आयुष का पैर फिसल गया और वह तेज पानी के बहाव में बहने लगा। भतीजे को बचाने के प्रयास में चाचा प्रजीत पांडेय भी पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

दोनों को पानी में डूबता देख उनके दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

Kashmir
advertisement

हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जन्मदिन मनाने निकले आयुष और उसके चाचा की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now