RPF band evokes a spirit of patriotism with patriotic songs at Ranchi Railway Station.

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF बैंड ने देशभक्ति गीतों से जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

RPF band evokes a spirit of patriotism with patriotic songs at Ranchi Railway Station.
RPF band evokes a spirit of patriotism with patriotic songs at Ranchi Railway Station.

रांची: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर RPF Band, ZTI/Kharagpur की ओर से विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:15 बजे तक चला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

इस दौरान RPF बैंड के जवानों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ सहित कई देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों से स्टेशन परिसर गूंज उठा और वहां मौजूद यात्रियों के बीच राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को स्टेशन पर मौजूद करीब 500 से 600 यात्रियों, बच्चों, कुलियों तथा RPF के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा। बैंड की प्रस्तुतियों के दौरान यात्रियों में विशेष उत्साह नजर आया।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम का आयोजन ASC/Ranchi श्री पी. एस. नेगी के पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान स्टेशन की सामान्य यात्री व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। सुरक्षा और यात्री व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए। RPF बैंड की इस प्रस्तुति को आम लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम ने रांची रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now