Security tightened in Ranchi over the students' protest; a cantonment-like atmosphere prevails around the Chief Minister's residence.

छात्रों के आंदोलन को लेकर रांची में सुरक्षा बढ़ी, मुख्यमंत्री आवास के आसपास छावनी जैसा माहौल

Security tightened in Ranchi over the students' protest; a cantonment-like atmosphere prevails around the Chief Minister's residence.
Security tightened in Ranchi over the students’ protest; a cantonment-like atmosphere prevails around the Chief Minister’s residence.

रांची: JPSC, JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने अब मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

मुख्यमंत्री आवास के संभावित घेराव को देखते हुए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोरहाबादी से सूचना भवन की ओर आने-जाने वाले मार्ग को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि आंदोलनकारी छात्रों की भीड़ को सीधे आवास की ओर जाने से रोका जा सके।

RKDF
advertisement

छात्र आंदोलन के दौरान 10 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए रास्ते में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने कई बैरिकेड पार कर विधानसभा तक पहुंचने में सफलता हासिल की थी। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन अब मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। आंदोलन के मद्देनजर शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और यातायात को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कराया जा रहा है।

छात्र JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के आगे बढ़ने के साथ राजधानी रांची में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चुनौती भी बढ़ गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now